(मर्सी किलिंग , यूथनेसिया .. इन सब चीज़ों के बारे में खूब पढ़ा है लेकिन कभी साफ साफ सोच नहीं पाई मेरा स्टैंड इन मुद्दों पर क्या है ? कभी एकदम सही लगता है , कभी इतने नैतिक , सामाजिक परत दिखाई देते हैं , कभी ऐसी चीज़ों के दुरुपयोग की आशंका दूसरे पक्ष की ओर ले जाती है । कितने कम्पैशन की ज़रूरत कब किसको पड़ती है , कैसी परिस्थिति है ... आज फिर सोच रही हूँ .. इसलिये भी कि पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जिससे सोच उस दिशा की भी तरफ गई )
परसों का वाक्या अजीब दुखी करने वाला था । सुबह की भागदौड़ ,ठंड और कुहासे सा माहौल, तेज़ हवा । बेटे की तबियत कुछ गड़बड़ थी । सर्दी खाँसी । पर चूँकि बचपन में ब्रॉंकाईटिस से खूब परेशान हुआ करता था तो अब भी मैं ज़रा आशंकित हो जाती हूँ । तो सुबह सुबह डिस्पेंसरी का चक्कर भी था । गनीमत ये कि बत्रा की डिस्पेंसरी हमारे सोसायटी कैम्पस में है इसलिये कहीं बाहर जाना नहीं था । पर जिन डॉक्टर से दिखाना था और जो अमूमन नौ से होती हैं ,मर्फी नियम का पालन करते हुये उस दिन नहीं थीं । कॉल किया गया । आईं । देखा बच्चे को । फिर दवाई लेने केमिस्ट शॉप , कैम्पस में ही । इन सहूलियतों के बावज़ूद दस से ज़्यादा हुये । हमारे ऑफिस में पँचकार्ड एंट्री है । मतलब बेसमेंट पार्किंग का बूम गेट पँच कार्ड दिखाने से ही खुलता है । अटेंडेंस के नियम सख्त हैं । समय ऑनलाईन अटेंडेंस पर दर्ज होता है । तो देर से पहुँचे फिर टाईम मेक अप करना पड़ता है प्रेज़ेंट दिखने के लिये । ये सारी कहानियाँ इसलिये कि दस से ज़्यादा हुये मतलब देर तक बैठना पड़ेगा समय पूरा करने के लिये ।
देर हो रही थी इसलिये बेटे को घर छोड़ने के बाद जितने स्पीड से गाड़ी चलाती हूँ उससे कुछ ज़्यादा स्पीड पर थी । घर से ऑफिस का पूरा रास्ता मेट्रो की वजह से संकरा और ट्रैफिक जैम वाला हुआ चला है आजकल । दिमाग ऑफिस के फाईल्स पर अब था । सामने रोड पर तेज़ हवा में कोई चीज़ फड़फड़ा रही थी , कोई भूरा पॉलिथीन शायद । एकदम वहाँ पहुँचने पर दिखा कि पॉलीथीन नहीं बल्कि भूरी मटमैली घायल तड़्फड़ाती हुई , पूरी लम्बी लेटी बिल्ली थी । अस्सी नब्बे की स्पीड थी । मेट्रो के काम को पार्टीशन करता हुआ टीन के चदरे की कतार से मेरी गाड़ी लगभग सटी हुई थी । ठीक बगल में दूसरी कार । इंस्टिंकटिव रियेक्शन में स्टियरिंग स्वर्व किया , ब्रेक लगाने का न समय था न स्कोप ..कतार से भागती गाड़ियाँ बिलकुल नेक टू नेक । लेकिन लगा जैसे पहिये के नीचे कुछ दबा । एक अजीब लहर उबकाई की उठी । हे भगवान आज मेरे हाथों ये बिल्ली गई । हाथ जैसे सुन्न और मन एकदम सनाके में । ऑफिस पहुँच कर चक्के को देखने की हिम्मत नहीं पड़ी । ऊपर आकर वाशरूम में देर तक ठंडे पानी से चेहरा धोती रही । अपने मन को समझाती रही कि बिल्ली जिस तरह से तड़फड़ा रही थी .. उसका बचना मुश्किल था । मुझसे बच भी जाती तो पीछे आती कतार से बेतहाशा भागती गाड़ियों का शिकार बनना निश्चित था । अगर बच भी जाती तो आवारा बिल्ली तकलीफ से घिसट घिसट कर दम तोड़ती । कुछ मर्सी किलिंग जैसी चीज़ हो गई । पर कितने भी तरीके से अपने को समझा रही थी ,मन शाँत नहीं हो रहा था । उस एक क्षण जब मुझे महसूस हुआ उसका शरीर पहिये के नीचे .. जैसे पहिया नहीं मेरा ही पैर हो । जैसे मैंने अपने पैरों से उसे क्रश कर दिया हो । उसकी तकलीफ का सोच सोच कर मन अशाँत बेचैन होता रहा । पढ़ा था ,रेस के घोड़े जब घायल हो जाते हैं दौड़ते हुये या कूद लगाते हुये , ऐसे घोड़ों को मार दिया जाता है । उनकी तकलीफ खत्म कर दी जाती है । मर्सी किलिंग ।
अगले दिन सफाई वाले से पूछा ,
“पहिया साफ था ? “
“हाँ मेमसाब “। उसने ज़रा हैरानी से पूछा , “क्यों ? “
“कोई बिल्ली शायद दब गई थी । “
“नहीं तो , पहिया बिलकुल साफ था ।“ चाभी थमाते वो निकल गया ।
क्या था फिर ? अ क्लीन डेथ ? या मेरे हाथों बच गई ? औरों के हाथ भी बच गई ? फिर घायल ? मन खराब खराब होता रहा । आवारा सड़कों के जानवर .. कुत्ते बिल्लियाँ .. क्या जीवन ? फिर ये भी ख्याल आया .. जब आदमी ही आदमी को मार देता है .. क्या लगता है किसी की जान ले लेना .. अपनी ले लेना .. कुछ खत्म कर देना । तीन दिन बीत गये हैं । वो बिल्ली अब भी मुझे हौंट कर रही है ।
( मर्सी किलिंग , यूथनेसिया के बारे में आपके क्या विचार हैं ? )
2/10/2008
2/09/2008
राग विलम्बित
आजकल पेट में दर्द रहता है , हमेशा मीठा मीठा । जैसे दर्द को तहाकर मोड़कर रख दिया हो शरीर के अंदर । फिर जब तब सारे तह खुल जाते हैं और फड़फड़ा कर दर्द का परचम लहराने लगता है । बचपन में एक बार पैरों पर फोड़े निकल आये थे पेमी कैप्सिस या ऐसा ही कुछ नाम था । एक एक करके सब से पस निकाला गया था । तब का दर्द सिर्फ एक शब्द की तरह याद में महफूज़ है । ज़्यादा शिद्दत से ईथर की महक याद है । उसके बाद याद नहीं कोई बड़ी दुख तकलीफ का सामना हुआ हो । रोबस्ट हेल्थ । लेकिन इधर एकाध साल से जोंक की तरह दर्द चिपक गया है । सोते जागते उठते बैठते जैसे दर्द का धीमा संगीत मद्धम मद्धम बजता हो । पुरानी प्यारी धुन जो यकबयक याद आ जाये और याद जो आ जाये तो मन ही मन लगातार वही बजता भी जाये । इतना की खुद आजिज हो जायें , अब बहुत हुआ बस ।
इकहत्तर साल की उमर हुई । उँगलियों के पोर अब सिकुड़ने लगे हैं , नाखून बड़े कड़े और हठीले हो गये हैं । पाँव जो एक वक्त कितने सुबुक नाज़ुक हुआ करते अब गठीले रूखे हुये , अँगूठे के पास की हड्डी बढ़ गई है । सब जैसे खत्म हो रहा है । बचा है सिर्फ जीवन का खुरचन । दर्द का संसार , घूमते नाचते छोटे होते जाते वृतों का गिना चुना घेरा । बदन फोड़ देने वाला दर्द नहीं । किसी मोलोतोव बम का औचक फूट जाना नहीं । कोई एक पल का विध्वंस नहीं । शनै शनै पानी का रिसना । साँझ का धीरे से उतरना । रुलाई की हिचकी का धीमे चुक जाना ।
इकहत्तर साल की उमर हुई । उँगलियों के पोर अब सिकुड़ने लगे हैं , नाखून बड़े कड़े और हठीले हो गये हैं । पाँव जो एक वक्त कितने सुबुक नाज़ुक हुआ करते अब गठीले रूखे हुये , अँगूठे के पास की हड्डी बढ़ गई है । सब जैसे खत्म हो रहा है । बचा है सिर्फ जीवन का खुरचन । दर्द का संसार , घूमते नाचते छोटे होते जाते वृतों का गिना चुना घेरा । बदन फोड़ देने वाला दर्द नहीं । किसी मोलोतोव बम का औचक फूट जाना नहीं । कोई एक पल का विध्वंस नहीं । शनै शनै पानी का रिसना । साँझ का धीरे से उतरना । रुलाई की हिचकी का धीमे चुक जाना ।
2/08/2008
गुस्सा और कबूतर
(गुस्से और कबूतर में भला एक जैसा / समझते हो क्या ? )
मैं जब कहती हूँ गुस्सा
तुम समझते हो हँसी
चटक खिलता है फूल एक
कोई आग की लपट नहीं निकलती
मैं कहती हूँ प्यार तुम समझते हो गुलफाम
और कोई पत्थर नहीं गिरता पानी में
बस कोई चिड़िया उड़ जाती है फुर्र से
फिर मैं एक एक करके
आजमाती हूँ , फेंकती हूँ शब्द तुम्हारी तरफ
मोह ? माया ? सेब? कबूतर ?
ऊटपटाँग कुछ भी ...
जाँचती हूँ ,कुछ समझते भी हो ?
और तुम हँसते हुये कहते हो , अच्छा !
धूँआ ? बादल , नदी
पहाड ? है न !
मैं सिर्फ सोचती हूँ मेरे शब्द तुम्हारी समझ से
इतनी लड़ाई में क्यों हैं ?
(पहली पंक्ति आज पढ़ी .. राजेन्द्र राजन जी की कविता .. "शब्दों से ढका हुआ है सब कुछ" से इंसपायर्ड )
मैं जब कहती हूँ गुस्सा
तुम समझते हो हँसी
चटक खिलता है फूल एक
कोई आग की लपट नहीं निकलती
मैं कहती हूँ प्यार तुम समझते हो गुलफाम
और कोई पत्थर नहीं गिरता पानी में
बस कोई चिड़िया उड़ जाती है फुर्र से
फिर मैं एक एक करके
आजमाती हूँ , फेंकती हूँ शब्द तुम्हारी तरफ
मोह ? माया ? सेब? कबूतर ?
ऊटपटाँग कुछ भी ...
जाँचती हूँ ,कुछ समझते भी हो ?
और तुम हँसते हुये कहते हो , अच्छा !
धूँआ ? बादल , नदी
पहाड ? है न !
मैं सिर्फ सोचती हूँ मेरे शब्द तुम्हारी समझ से
इतनी लड़ाई में क्यों हैं ?
(पहली पंक्ति आज पढ़ी .. राजेन्द्र राजन जी की कविता .. "शब्दों से ढका हुआ है सब कुछ" से इंसपायर्ड )
Subscribe to:
Posts (Atom)